ads

भारत के 10 सबसे स्वच्छ और साफ सुन्दर शहर | india ka sabse saaf suthra shahar.

दोस्तों किसी भी जगह का अच्छा पहचान वहां के लोग और वहां के रहन सहन से पता चलता है | और जो शहर साफ सुथरा हो उस शहर का नजारा ही कुछ अलग होता है | दोस्तों अगर घर साफ रहता है और घर में कोई मेहमान आता है और देखता है की इसका घर कितना सुन्दर है तो उस घर वाला का मान बढ़ जाता है | उसी प्रकार अगर किसी का शहर सुन्दर होता है तो उस शहर का भी मान बढ़ जाता है | हां दोस्तों आज हम बात करेंगे इंडिया के 10 सबसे सुन्दर शहर के बारे में | दोस्तों शहर को सूंदर बनाने में सिर्फ सरकारी तंत्र काम करे तो वह शहर कभी साफ सुथरा नहीं हो सकता है | शहर को साफ सुथरा बनाने में सभी का योगदान बहुत ही जरूरी है | इस समय इंडिया का सबसे साफ सुथरा शहर इंदौर है | इंदौर मध्यप्रदेश में है | दूसरे नम्बर पर भोपाल है | भोपाल मध्यप्रदेश का राजधानी है | दो दोस्तों आइये विस्तार से जानते है |

1. इंदौर - इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है | और मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी भी है | साथ ही इंदौर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है | इंदौर लगातार 2 सालो से इंडिया का साफ सुथरा शहर रहा है | इंदौर सरावती नदी और खान नदी तट पर बसा हुआ है | आइये जानते है इंदौर के पर्यटन स्थल के बारे में |

इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर - दोस्तों जैसे की आप जानते ही है की भारत के संस्कृति में कोई शुभ काम करने से पहले श्री गणेश का पूजा (याद ) किया जाता है | इस गणेश जी के प्रतिमा का ऊंचाई लगभग 25 फिट है | इसके आलावा | माँ अन्नपूर्णा मंदिर , खजराना मंदिर, पातालपानी झरना, मेघदूत गार्डन , कांच मंदिर, राजवाडा पैलेस कान्हा संग्रहालय , आदि |  

बहुत से अच्छे जगह है इंदौर में घूमने के लिए | दोस्तों इस शहर में किसका मन नहीं करेगा घूमने के लिए यह बहुत ही अच्छा शहर में से एक है | हम इंदौर से साफ सुथरा कैसे रखा जाए आपने शहर को इस बारे में हमे इंदौर को फॉलो करना चाहिए |


2.  भोपाल - साफ सफाई में इंडिया के दूसरे नम्बर पर भोपाल शहर है | 1 नवंबर 1956 को भोपाल को मध्यप्रदेश का राजधानी के रूप में पहचान मिला |  यह शहर मध्यप्रदेश के दूसरा सबसे बड़ा शहर है | भोपाल भी मध्यप्रदेश में है | भोपाल मध्यप्रदेश का राजधानी है | भोपाल को झीलों का नगरी कहा जाता है | क्योकि आपको यहां पर बहुत से छोटे बड़े झील देखने मिल जायेगा |  इस शहर का स्थापना परमार राजा भोज ने किया था | तो दोस्तों जानते है भोपाल शहर के कुछ पर्यटन स्थल के बारे में |


भोजपुर का शिव मंदिर , लक्ष्मी नारायण मंदिर , भारत भवन , गोहर महल , मोती मस्जिद , सदर मंजिल , भोजपुर, आदि | 

3.  विशाखापट्नम - विशाखापट्नम आंध्रप्रदेश का सबसे बड़ा शहर है | विशाखापट्नम एक बहुत ही खूबसूरत शहर है | दोस्तों यह शहर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छा शहर है | क्योंकि विशाखापट्नम में क्रिकेट का मैदान है | आपने देश इंडिया में क्रिकेट और बॉलीबुड को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है | विशाखापट्नम एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित बंदरगाह जगह है | विशाखापट्नम इंडिया का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है | तो दोस्तों आइए जानते है विशाखापट्नम के पर्यटन के बारे में |

कैलाशगिरि , बोर्रा गुफा , कटिकी झरना , यारदा बिच , वुडा पार्क , डॉल्फिन नोज , सिंहचलम  मंदिर , श्री वेंकटेश्वर मंदिर , काली मंदिर , रॉस हिल , अनंतगिरी आदि | विशाखापट्नम 2020 में इंडिया का सबसे साफ सुथरा शहर में तीसरे स्थान पर है |

4. सूरत - सूरत गुजरात प्रान्त का एक शहर है | सूरत इंडिया का प्रमुख बंदरगाह है | सूरत को सूर्यपुर नाम से भी जाना जाता था | सूरत गुजरात का आर्थिक राजधानी कहलाता है | ताप्ती नदी शहर से होकर गुरजरती है | सूरत आपने कपड़ा और हीरो का कारोबार के लिए जाना जाता है | दुनिया का लगभग 90 % हीरो का पॉलिशग सूरत में ही होता है | सूरत को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है | सूरत का इतिहास महाभारत से भी जुड़ा हुआ है | सूरत का पर्यटन स्थल |

डुमास बिच , जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम , विज्ञानं केंद्र , सूरत कैसल , हजीरा बिच , चिंतामणि जैन मंदिर , इस्कॉन मंदिर , दांडी आदि |


5. मैसूर - मैसूर  कर्नाटक प्रान्त में  स्थित है | कर्नाटक का महत्पूर्ण शहर है मैसूर | यह शहर एक बहुत ही अच्छा शहर में से एक है | इस शहर का प्रमुख आकर्षण यहां का मैसूर पैलेस है | जो अपनी खूबसूरती और भव्यता के लिए जाना जाता है | मैसूर में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है | 2020 में मैसूर इंडिया का सबसे खूबसूरत साफ सुथरा जगह में से पांचवे स्थान पर है | मैसूर  का पर्यटन स्थल |

मैसूर  पैलेस , मैसूर चिड़िया घर , चामुंडी हिल्स , सोमनाथपुरा मंदिर , बृंदावन गार्डन , रेल संग्रहालय , करणजी झील , जगनमोहन पैलेस आदि |


6. तिरुचिलापल्ली - तिरुचिलापल्ली तमिलनाडु प्रान्त में स्थित है | तिरुचिलापल्ली इंडिया का साफ सुथरा शहर में 6 स्थान पर है | यह शहर तमिलनाडु का पहला शहर है जो टॉप 10 साफ सुथरा शहर में है | दोस्तों तमिलनाडु को त्यौहार का नगरी कहा जाता है | तिरुचिलापल्ली समुद्र तल से 88 मीटर उचाई पर बसा हुआ शहर है | इस शहर को तिरुची नाम से भी जाना जाता है | तिरुचिलापल्ली का पर्यटन स्थल |





india



7. न्यू दिल्ली - न्यू दिल्ली इंडिया का राजधानी है | दोस्तों न्यू दिल्ली राजनीतिक क्षेत्र का गढ़ है | दिल्ली को देश का दिल कहा जाता है | दिल्ली का इतिहास महाभारत में भी मिलता है | दिल्ली को महाभारत में इंद्रप्रस्थ नाम से उल्लेख किया गया है | दिल्ली को इसलिए राजनीतिक का गढ़ कहा जाता है क्योकि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का भवन दिल्ली में ही स्थित है | लोकसभा और राज्यसभा दिल्ली में ही है | दिल्ली में आपको इंडिया का हर प्रांत का लोग मिलेगा | कहा जाता है की दिल्ली प्रदुषण का स्थल है लेकिन न्यू दिल्ली ने यह सब भ्रण को गलत साबित कर दिया अगर लोग यह सोच ले की हमको शहर को साफ सुथरा बनाकर ही रखना है तो शहर कभी गन्दा हो ही नहीं सकता | शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए जनता को जागरूक होना बहुत ही जरूरी है सिर्फ सरकार और नगर निगम के भरोसे से शहर साफ सुथरा नहीं हो सकता है | हमलोग न्यू दिल्ली से बहुत कुछ सीख सकते है | तो दोस्तों आइये जानते है दिल्ली के पर्यटन स्थल के बारे में |

लालकिला , इंडिया गेट , अक्षरधाम , क़ुतुब मीनार  ,  लोटस मंदिर , इस्कॉन मंदिर, राष्ट्रपति भवन , राष्ट्रीय विज्ञानं भवन, दिगम्बर जैन मंदिर, आदि



8 . नवी मुंबई - जैसे की नाम से ही पता चलता है यह शहर मुंबई में ही होगा | महाराष्ट्र राज्य में नवी मुंबई पहले स्थान पर है साफ सुथरा शहर में | नवी मुंबई इंडिया का सबसे साफ सुथरा शहर में आठवें स्थान पर है | यह शहर समुद्र तल के किनारे बसा हुआ शहर है | नवी मुंबई समुद्र तल से 14 मिटर उचाई पर बसा हुआ है | महाराष्ट्र फ़िल्म सिटी राज्य से जाना जाता है | महाराष्ट्र को सपनो का नगरी कहा जाता है | लोग महाराष्ट्र में आपने किस्मत बनाने आते है | महाराष्ट्र को इंडिया का आर्थिक राजधानी कहा जाता है | क्योकि इंडिया में सबसे ज्यादा अरबपति महाराष्ट्र में ही है | तो दोस्तों आइये जानते है नवी मुंबई के पर्यटन स्थल के बारे में |


पाम बिच मार्ग ,  नेरुल बालाजी मंदिर,  इसकको खारगर , सेंटल पार्क , रॉक बगीचा , बेलापुर मानगो बगीचा , वंडर पार्क , भवानी मंदिर, आदि |


9. तिरुपति - तिरुपति आंध्रप्रदेश में स्थित है | सफाई के मामले में यह शहर 9 वे नम्बर पर है | और आंध्रप्रदेश का दूसरे साफ सुथरा शहर है | पहले नम्बर पर विशाखपट्नम और दूसरे स्थान पर तिरुपति है | यह शहर समुद्र तल से 980 मीटर उचाई पर स्थित है | यह शहर पुराने और भव्य मंदिरो के लिए जाना जाता है | यह एक पावन भूमि है | यहां का पर्यटन स्थल |

श्री वेंकटश्वर नाथ मंदिर, तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर, तालकोना वाटरफाल्स , श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर, श्री वराहस्वामी मंदिर, डियर पार्क , आदि |


10. वडोदरा - इस लिस्ट में वडोदरा 10 वे स्थान पर है | वडोदरा गुजरात राज्य में स्थित है | वडोदरा गुजरात का सबसे ज्यादा जनसंख्या में तीसरे स्थान पर है | गुजरात का सबसे साफ सुथरा शहर में वडोदरा दूसरे स्थान पर है | पहले स्थान पर सूरत है | वडोदरा का मतलब होता है बरगद का पेड़ | तो दोस्तों आइये जानते है वडोदरा के पर्यटन क्षेत्र के बारे में |


लक्ष्मी विलास पैलेस , सयासी गार्डन , ईएमई मंदिर, सूर्य मंदिर, मकरपुरा पैलेस , फ़तेहसिंह संग्रहालय , सूरसागर झील, जारवानी झरना , हथनी झरने आदि |



दोस्तों हम सब इस 10 शहर से आइडिया सीखकर आपने शहर को भी साफ सुथरा में टॉप 10 में ला सकते है | साफ सुथरा हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है | सिर्फ नगरपालिका के भरोसे शहर साफ सुथरा नहीं हो सकता है | लोगो से आगे आना होगा | किसी भी शहर को साफ सुथरा बनाने में नगर निगम का बहुत बड़ा हाथ होता है | और अगर जनता भी नगर निगम के साथ अपना भी कुछ सहयोग दे तो जरूर शहर साफ सुथरा हो जाएगा |



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. यह आर्टिकल इतना अच्छा था की मेने इस आर्टिकल का एक शब्द भी छोड़ा नहीं , इस आर्टिकल को पढ़ते - पढ़ते समय कब बीत गया पता ही नही चल पाया. sir में आपके आर्टिकल रोज पढ़ता हूं और अच्छा लगने पर शेयर भी करता हूं. आपसे सीखकर मेने भारत के टॉप 10 सबसे स्वच्छ शहर कौन से हैं पर आर्टिकल लिखा है. sir , आप हमेशा आर्टिकल लिख कर हमारी मदद करते हैं और हमारा भी फर्ज बनता है की आपके आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा शेयर करे. sir, अब मुझे जाने की इजाजत दीजिए, शुक्रिया।

    जवाब देंहटाएं